डॉ. सी. वी. रामन विश्वविद्यालय इतिहास, सुविधाएं, कोर्स, उपलब्धिया, अवार्ड | Dr. C.V. Raman University [CVRU], Bilaspur (CG)

डॉ. सी. वी. रामन विश्वविद्यालय इतिहास, सुविधाएं, कोर्स, उपलब्धिया, अवार्ड - इस लेख में जानेगे Dr. C.V. Raman University के इतिहास, सुविधाएं, कोर्स और उपलब्धियों के बारे में.
डॉ. सी. वी. रामन विश्वविद्यालय इतिहास, सुविधाएं, कोर्स, उपलब्धिया, अवार्ड

डॉ. सी. वी. रामन विश्वविद्यालय इतिहास, सुविधाएं, कोर्स, उपलब्धिया, अवार्ड | Dr. C.V. Raman University [CVRU] , Bilaspur (CG)

Address- Kargi Road, Kota,Bilaspur (C.G) - 495001
City Office Address- Dr. C.V. Raman University, infront of Pallav Bhavan, Ring Road No.2, Bilaspur (C.G.)
City Office phone No.07752-270388
Administrative Office Enquiry- 07753-253801
Online Admission Enquiry- 07753-253801, 62619-00581, 62619-00582
Examination Enquiry-07753-253801
E-mail-info@cvru.ac.in, admissions@cvru.ac.in
Website- www.cvru.ac.in

डॉ. सी. वी. रामन विश्वविद्यालय का इतिहास

  • डॉ. सी. वी. रामन विश्वविद्यालय की स्थापना 3 नवंबर 2006 को किया गया है।
  • Dr. C.V. Raman University बिलासपुर से 30 किलोमीटर दूर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र करगी रोड, कोटा में लगभग 72 एकड़ में स्थापित है एवं यहां लगभग 4 लाख 90 हजार वर्गफीट में निर्माण है।
  • वर्तमान में विश्वविद्यालय में 9 संकाय के अंतर्गत 17 विभाग संचालित हैं। यह विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ राज्य का प्रथम निजी विश्वविद्यालय है, जो आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में उच्चशिक्षा की अलख जगा रहा है।
  • विश्वविद्यालय ने अपने स्थापना की मूल उद्देश्यों की पूर्ति के लिए अपने न्यूनतम अधोसंरचना से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपना कार्य प्रारंभ किया। विश्वविद्यालय द्वारा अपने अधोसंरचना, स्वस्थ अकादमिक वातावरण एवं विद्यार्थियों के सर्वागिण विकास के लिए मूलभूत सुविधाओं का साल दर साल विकास करते हुए प्रादेशिक, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धियां हासिल की और प्रदेश का सबसे बड़ा तकनीकी संपन्न, आधुनिक अधोसंरचना एवं सूचना तकनीकी का उपयोग करने वाला मध्य भारत का सबसे प्रमुख विश्वविद्यालय बना।
  • सर्व प्रथम डॉ. सी. वी. रामन के अंतर्गत बी. एड. महाविद्यालय को 2005 में राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद की मान्यता मिली।
  • इसके पश्चात विश्वविद्यालय को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद की मान्यता वर्ष 2007 में हुई।
  • इसके बाद विश्वविद्यालय ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम तय करना शुरू किया। वर्ष 2009 में विश्वविद्यालय को डिस्टेंस एजुकेशन काउंसिल में मान्यता प्राप्त की थी.
  • इसके पष्यात् वर्ष 2012 में भारतीय विधिक परिषद ने डॉ. सी. वी. रामन् विश्वविद्यालय को अपनी मान्यता प्रदान की।
  • वर्ष 2012 में ही डॉ. सी. वी. रामन् विश्वविद्यालय, एआईयू का भी सदस्य बना। विवि के विद्यार्थियों ने देश के सभी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के बीच अपनी सफलता का परचम लहराना शुरू किया।
  • विश्वविद्यालय को वर्ष 2015, ISO 9001 सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ। वर्ष 2015 में ही विश्वविद्यालय में नवीन प्रशासनिक भवन तैयार किया गया।
  • विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय मापदंडों में खरा उतरने के लिए नैक एक्रिडिएशन की आवेदन किया एवं वर्ष 2016 में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद ने डॉ. सी. वी. रामन् विश्वविद्यालय को नैक ने B+ ग्रेड प्रदान किया। बी प्लस ग्रेड प्राप्त करने वाला Dr.C.V. Raman Universityछत्तीसगढ़ राज्य का एक मात्र विश्वविद्यालय बना।
  • वर्ष 2017 में NIRF की सर्वोच्च शिखर की 200 रैंकिंग में विश्वविद्यालय ने अपना स्थान अर्जित किया है।
  • मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली के क्लिन एंड ग्रीन कैंपस में विश्वविद्यालय ने स्वच्छता के लिए देश में 3 स्थान प्राप्त किया। इस सफलता पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने विश्वविद्यालय को पुरस्कृत भी किया।
  • विश्वविद्यालय ने नई दिशा में कदम बढ़ाया और फार्मेसी कांउसिल ऑफ इंडिया ने बी फार्मा एवं डी फार्मा की मान्यता प्रदान की।

Best & Top Aisect Center in bilaspur, Chhattisgarh

डॉ. सी. वी. रामन विश्वविद्यालय उपलब्ध सुविधाएं

विश्वस्तरीय सुविधाओं से पूर्ण विश्वविद्यालय के इस परिसर में सुंदर विशाल भवनों की श्रृंखला है, जिसमें प्रशासनिक भवन, इंजीनियरिंग विभाग, सूचना तकनीकी विभाग, शिक्षा विभाग, वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग, विधि विभाग, कला विभाग, विज्ञान विभाग शामिल है। विश्वविद्यालय ने अपने उद्देश्यों के अनुरूप शोध के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता के प्रयोगशाला, पुस्तकालय की स्थापना कर गुणवत्तापूर्ण शोध के लिए आवश्यक वातावरण तैयार किया। 20 स्मार्ट क्लास रूम व ऑनलाइन परीक्षाओं के लिए कम्प्यूटर लैब है, जिससे विश्वविद्यालय ऑनलाइन परीक्षा के लिए बिलासपुर संभाग का सबसे बड़ा केंद्र है। विश्वविद्यालय में 1000 एबीपीएस की इंटरनेट सुविधा है। विश्वविद्यालय में उपकरणों से परिपूर्ण प्रयोगशालाएं, अत्याधुनिक कम्प्यूटर लैब, 50 हजार से अधिक पुस्तकों एवं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं से सुसज्जित सेंट्रल लायब्रेरी है। विद्यार्थियों की ट्रेनिंग हेतु वर्कशॉप, सर्वसुविधायुक्त छात्रावास व मेस, जिम, छात्रों और कर्मचारियों के लिए बस सुविधा उपलब्ध है। विश्वविद्यालय परिसर में बैंक, एटीएम, कैन्टीन, फोटोकॉपी सेन्टर, स्टेशनरी शॉप, डिस्पेंसरी, सभी भवनों में लिफ्ट आदि सुविधाएं हैं। भारत सरकार के उन्नत भारत अभियान के तहत अंचल विश्वविद्यालय के अंचल के 5 गांव को गोद लिया गया है। जिसमें की विश्वविद्यालय के एनसीसी व एनएसएस के विद्यार्थी गांव में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं।

सीवीआरयू में 90.4 रेडियो रामन्

Dr. C.V. Raman University में 1 मई 2014 रेडियो रामन् एफएम 90.4 सामुदायिक रेडियो की स्थापना की गई है। एक छत्तीसगढ़ राज्य का एक मात्र विश्वविद्यालय है, जहां सामुदायिक रेडियो की स्थापना की गई है। छत्तीसगढ़ तात्कालीन के राज्यपाल महामहिम शेखर दत्त जी एवं युवा उपन्यासकार चेतन भगत ने भव्य समारोह में इसे ऑनएयर किया था। रेडियो रामन् 90.4 के ऑनलाइन लेक्चर के माध्यम से विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ दूरस्थ वनांचल और अंचल के ग्रामीण के विद्यार्थियों को शिक्षा दी जाती है। इसके साथ केंद्र व राज्य सरकार की जनहित की योजनाओं की जानकारी प्रसारित कर जन जन तक पहुंचाई जा रही है। विद्यार्थियों को रेडियो रामन के माध्यम से कैरियर बनाने के लिए मंच प्राप्त हो रहा है।

प्रधानमंत्री कौशल केंद्र व पं. दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र

जॉब रोल में भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। भारत सरकार के निर्देश पर छत्तीसगढ़ प्रदेश में कुल 11 केंद्र खोले जा चुके हैं। साथ ही देश में कुल 23 केंद्रों में विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इन सभी केंद्रों में भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता विकास मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार योग्य और अनुभवी प्रशिक्षक है। साथ ही कौशल केंद्रों में उच्च स्तरीय लैब और सुव्यवस्थित क्लास रूम की सुविधा है। प्रशिक्षण में बाद विद्यार्थियों को विभिन्न कंपनियों में जॉब भी उपलब्ध कराया जाता है। इसी तरह विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने प्रदेश का पहला और एकमात्र पं. दीनदयाल कौशल विकास केंद्र डॉ. सी. वी. रामन् विश्वविद्यालय में स्थापित किया है। इस केंद्र को छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य संसाधन केंद्र घोषित किया है। इस केंद्र में युवाओं को कौशल में दक्ष किया जाता है। विद्यार्थियों को रोजगार उपलब्ध कराया जाता है।
Dr. C.V. Raman University में वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री कौशल केंद्र की स्थापना की गई है। कौशल केंद्र में युवाओं को निःशुल्क डाटा इंट्री ऑपरेटर, कम्प्यूटर हार्डवेयर, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन, ट्रेक्टर ऑपरेटर, जीएसटी एकाउंट एक्जीक्यूटिव और एकाउंट एक्टीक्यूटीव के आधुनिक

रामन लोककला महोत्सव

डॉ. सी. वी. रामन विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा प्रदान करने के साथ प्रदेश की लोक कला, संस्कृति एवं साहित्य के संरक्षण एवं संर्वधन के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। इसके लिए वर्ष 2019 से प्रतिवर्ष रामन लोककला महोत्सव का आयोजन किया जाता है। जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी जिलों, दूरस्थ ग्रामीण अंचल और वनांचलों के लोक कलाकार को मंच प्रदान किया जाता है और वे अपने कार्यक्रम की प्रस्तुति देते हैं। इस महोत्सव का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की लोककला, संस्कृति और साहित्य संरक्षण और के साथ उसके मूल रूप में ही भावी पीढ़ी तक हस्तांतरित करना है। इस महोत्सव में वर्ष 2020 में रायगढ़ कथक पर केंद्रित राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था। जिसमें भारत के सभी राज्यों के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कलाकारों ने शिरकत की थी। इस महोत्सव ने कम समय में ही देश भर में अपनी ख्याति अर्जित की है।

सीवीआरयू में हर्बल गार्डन व हर्बल उत्पाद

विश्वविद्यालय में खरोगार एवं उद्यमीशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रामन ग्रीन की स्थापना की गई है। विश्वविद्यालय में हर्बल गार्डन तैयार किया गया है। जिसमें कि दुर्लभ वनौषधियां संग्रह किया जाता है एवं सरंक्षण व संवर्धन के लिए विवि कार्य कर रहा है। विश्वविद्यालय में पारंपरिक कृषि भी की जा रही है। समस्त जानकारी विद्यार्थियों की प्रदान की जाती है और शोधार्थी इसमें रिसर्च कार्य करते हैं। विवि के ग्रामीण प्रौद्योगिकीय विभाग को भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नालॉजी द्वारा शोध कार्य के लिए प्रोजेक्ट प्रदान किया गया है। विश्वविद्यालय के ग्रामीण प्रौद्योगिकीय विभाग द्वारा हर्बल गुलाल, साबुन व अन्य उत्पाद भी तैयार किया जा रहा है।

उपलब्धिया

  1. Dr. C.V. Raman University को नैक द्वारा बी प्लस ग्रेड प्रदान किया है।
  2. NIRF की टॉप 200 रैंकिंग में विश्वविद्यालय ने अपना स्थान अर्जित किया है।
  3. मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली के क्लिन एंड ग्रीन कैंपस में विश्वविद्यालय को देशे में स्वच्छता के लिए 3 स्थान पर रखा गया एवं पुरस्कृत किया गया है ।
  4. मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली के द्वारा क्वालिटी एजुकेशन, प्लेसमेंट फेसिलिटी एंड जॉब ओरिएंटेड प्रोग्राम के लिए 14वां रैंक प्रदान किया गया ।

अवार्ड

  1. पॉयोनियरिंग एनिशेटिव अवार्ड (भारत सरकार द्वारा प्रदत्त)
  2. बेस्ट इन स्किल डेवलपमेंट अवार्ड (छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदत्त)
  3. एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड (छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदत्त)
  4. बाल गौरव सम्मान अवार्ड (छत्तीसगढ़ स्टेट कमीशन द्वारा प्रदत्त)
विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र डॉ. सी. वी. रामन् विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्रों की स्थापना की गई है। जो निम्नानुसार है:
1. रामन सेंटर फॉर साइंस कम्युनिकेशन,
2. सेंटर फॉर बायोटेक्नालॉजी रिसर्च,
3. सेंटर फॉर छत्तीगढ़ी लोक कला, संस्कृति एवं साहित्य
4. सेंटर फॉर रिनिवेबल ग्रीन एनर्जी,
5. सेंटर फॉर परफार्मिंग आर्ट्स एंड रायगढ़ कला कथक,
6. सेंटर फॉर फ्यूचर स्किल एकेडमी,
7. सेंटर फॉर रिमार्ट सेसिंग एंड जीआईएफ
8. सेंटर फॉर इंक्यूबेशन एंड स्टार्टअप,
9. सेंटर फॉर एक्सीलेंस फॉर एडवांस एनवारमेंटल रिसर्च,
10. सेंटर फॉर स्किल डेवलपमेंट

NCC व NSS
डॉ. सी. वी. रामन विश्वविद्यालय को वर्ष 2015 में छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने एनएसएस ईकाई प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान की। इस ईकाई में 100 विद्यार्थी विभिन्न योजनाओं के तहत अनेक क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं। इसी तरह 7वीं बटालियन ने एसीसी की मान्यता प्रदान की है। वर्तमान में 80 एससी के कैडेड्स विश्वविद्यालय में है।

Dr. C.V. Raman University [CVRU], Bilaspur में उपलब्ध Courses

Engineering & Technology

B.E
  • Machanical Engineering
  • Civil Engineering
  • Electrical Engineering
  • Elecrical & Comm.Engg
  • Computer Science
  • Electrical & Electronics Engg.
Polytechnic Diploma
  • Machanical Engineering
  • Civil Engineering
  • Electrical Engineering
  • Computer Science
M.Tech.
  • Digital Comm.
  • Power System
  • Computer Science
  • Production Engineering
  • VLSI
  • Software Engineering

Management

  • B.B.A.
  • M.B.A.
  • PG Diploma

Education

  • B.Ed.
  • M.Ed.

Information Technology

  • M.Sc.(IT)
  • M.Sc.(CS)
  • P.G.D.C.A.
  • B.C.A.
  • D.C.A.

Law

  • L.L.M.
  • L.L.B.
  • BBA (L.L.B.)
  • B.A. (L.L.B.)
  • B.Com.(L.L.B.)

Commerce

  • B.Com.
  • M.Com.

Journalishm & Mass Comm.

  • B.J.M.C.
  • M.J.M.C.

Physical Education

  • B.PE.S.
  • M.PE.S.

Pharmaceutical Sciences

  • Bachelor's in Pharmacy (4 Year)
  • Diploma in Pharmacy (2 Year)

Science

  • B.Sc. Maths
  • B.Sc. Biology
  • B.Sc. Microbiology
  • B.Sc. Biotech
  • B.Sc. Computer Science
  • M.Sc. PCM
  • M.Sc. Botany
  • M.Sc. Micro-Biology
  • M.Sc. Biotech
  • M.Sc. Zoology
  • M.Sc. Rural Tech.
  • M.Sc. Electronics
  • PGDRD

Arts

  • B.A.
  • Performing & Fine Arts (Indian Music (Vocal) Kathak, Tabla, Guitar)
  • M.A. English
  • M.A. Hindi
  • M.A. Chhattisgarh
  • M.A. Sanskrit
  • M.A. History
  • M.A. Geography
  • M.A. Economics
  • M.A. Political Science
  • M.A. Education
  • B.Lib.
  • M.Lib.
  • M.S.W.(Social Work)

Bachelor of Vacational

  • B.Voc in Automobile Servicing
  • B.Voc in IT Application Development
  • B.Voc in Banking, Finacial Services and Insurance
  • B.Voc in Construction
  • B.Voc in Sports Physical Education
  • B.Voc in Life Sciences
  • B.Voc in Production Technology
  • B.Voc in AC & Refrigeration

Ph.D.

इन्हें भी पढ़े:-

टिप्पणियाँ